नक्सलियों के हमले में शहीद 8 जवानों के शहादत का लिया बदला, 5 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़। बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया और 8 जवानों की शहादत का बदला ले लिया।छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने रविवार को मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया और 8 जवानों की शहादत का बदला ले लिया।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया, 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और स्वचालित हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इसके साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली मारे जा चुके हैं।

बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। जिसमें 1 एसएलआर राइफल, 12 बोर राइफल, सिंगल शॉट राइफल और बीजीएल लांचर बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सल रोधी अभियान पर निकली सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम की इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के जवान शामिल थे। इससे पहले साल की शुरुआत में नक्सलियों ने बड़ा दर्द दिया था।

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार 6 जनवरी को लगभग 70 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग (IED) का इस्तेमाल कर सुरक्षाबलों के एक वाहन को उड़ा दिया। जिसमें आठ जवान शहीद हो गए और ड्राइवर की भी मौत हो गई। 8 सुरक्षाकर्मियों में से पांच सुरक्षाकर्मी नक्सलवाद छोड़कर पुलिस बल में शामिल हुए थे।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश