ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की नई पहल : ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के सोशल आउटरीच सेल द्वारा सामाजिक विकास, ग्रामीण आजीविका, शोध एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न किया गया।

विश्वविद्यालय ने “मार्गशाला फाउंडेशन” तथा “आरोही सोसाइटी, सातोली नैनीताल” के साथ सहयोगात्मक पहल शुरू की है। इस समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास, उद्यमिता, सामाजिक जागरूकता, शोध एवं फील्डवर्क से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मार्गशाला फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए स्थानीय आजीविका जागरूकता कार्यशालाएं, डिजाइन थिंकिंग, प्रोटोटाइपिंग हैकाथॉन तथा युवाओं में उद्यमिता विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तराखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार एवं माइक्रो-एंटरप्राइज मॉडल्स की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।

वहीं, आरोही सोसाइटी के साथ हुए समझौते के तहत विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में इंटर्नशिप, फील्ड रिसर्च, सामुदायिक विकास परियोजनाओं एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा ग्रामीण आजीविका जैसे विषयों पर संयुक्त रूप से कार्यशालाएं, सेमिनार एवं शोध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की साझेदारियां विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेंगी। सोशल आउटरीच सेल द्वारा भविष्य में भी समाजहित एवं छात्र विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. मनोज लोहानी के नेतृत्व में सोशल आउटरीच सेल के सदस्य डॉ. बीना नारायण त्रिपाठी, डॉ. राम सुंदर शर्मा, सुश्री माहेक गर्ग, योगेश भट्ट एवं मेघा जोशी लगातार ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता एवं समाज कल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण