उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘प्रातिज्ञ’ का भव्य आयोजन, लोक-संगीत, शास्त्रीय गायन व से सजा सांस्कृतिक मंच

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी एवं संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत बहुउद्देशीय सभागार में ‘प्रातिज्ञ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शन कला के क्षेत्र के विख्यात कलाकारों ने अपने अनुभव साझा करने के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर स्वागत स्वरूप संगीत, नृत्य एवं कला प्रदर्शन विभाग के शिक्षार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

लोक कलाकार डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने उत्तराखण्ड के लोक संगीत की प्रस्तुति देते हुए लोक धुनों में निहित शास्त्रीय राग-रागिनियों का विस्तृत परिचय कराया। उन्होंने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि उत्तराखण्ड के लोक संगीत में शास्त्रीय संगीत के विविध राग रागिनी किस प्रकार समाहित हैं, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत सराहा।

इसके बाद प्रो. हरविन्दर सिंह ने अपने जीवन अनुभवों के साथ हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी तथा संगीत साधना में निरंतर सीखने और नियमित रियाज के महत्व पर विशेष जोर दिया। कथक नृत्यांगना डॉ. पूर्णिमा पाण्डे ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। उन्होंने कहा कि, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में कलाकार बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए जल्दबाजी छोड़कर निरंतर अभ्यास करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि, आपके भीतर अपने गुरु तथा अपनी कला के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. बसन्ती बिष्ट ने भारतीय लोक एवं शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण पर बल दिया।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक पहलों की जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और समाज को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में ‘प्रातिज्ञ’ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली को विशेष धन्यवाद दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने ऐसे आयोजनों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजन और संस्कार हमें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, निदेशक अकादमिक प्रो. पी.डी. पंत, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रयाग जोशी, डॉ. भैरव दत्त तिवारी, प्रसिद्ध संगीतज्ञ पं. चंद्रशेखर तिवारी, सरोद वादक स्मित तिवारी, विश्वविद्यालय की विविध विद्याशाखाओं के निदेशकगण, विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन