18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लगातार जाम की स्थिति बनने से पर्यटकों, स्थानीय लोग घंटो जाम मै फसे रहते है।

मंत्री कैड़ा ने जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला – सिमलखेत होते हुऐ HMT अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की।

मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर बाईपास मोटर मार्ग की मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दे दी है! प्रथम चरण मै पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75, द्वितीय चरण मै पार्ट 2 के कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख का शासन से शासनादेश जारी करा दिया है। तृतीय चरण में पुल का निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 11 करोड़ 77 लाख है जिसकी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है जल्दी ही शासनादेश जारी हो जायेगा।

मंत्री कैड़ा कहा ने इस मोटर मार्ग का निर्माण 3 चरणों मै किया जाना है। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा। भीमताल विधानसभा सहित पुरे कुमाऊं के लोगो को जाम से निजात मिलेगी।

मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है मंत्री ने कहा इस मोटर मार्ग के बनने से निश्चित तौर पर जाम से निजात मिलेगी।

Related Posts

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

भीमताल। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज भीमताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को आयोजित विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का…

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र भीमताल का किया औचक निरीक्षण

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

  • By Tanuja
  • April 19, 2026
  • 8 views
18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने की एक और नई शुरुआत

  • By Tanuja
  • April 19, 2026
  • 8 views
रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने की एक और नई शुरुआत

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक ने जीता प्रथम पुरस्कार

  • By Tanuja
  • April 19, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक ने जीता प्रथम पुरस्कार

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 24-घंटे के नेशनल हैकथॉन “वॉच द कोड” का भव्य आगाज

  • By Tanuja
  • April 18, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 24-घंटे के नेशनल हैकथॉन “वॉच द कोड” का भव्य आगाज

कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, दुग्ध उत्पादकों में दिखा उत्साह

  • By Tanuja
  • April 18, 2026
  • 10 views
कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, दुग्ध उत्पादकों में दिखा उत्साह

जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणक के दूसरे बैज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

  • By Tanuja
  • April 17, 2026
  • 11 views
जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणक के दूसरे बैज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न