भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा सोमवार 16 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विकास भवन सभागार भीमताल में जिला, राज्य, केन्द्र एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के साथ ही 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अद्यतन सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।









