विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, उत्तराखंड सरकार व पुलिस व्यवस्था की सराहना की

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल के कैंची धाम तक आने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल निर्देशन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित एवं सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की और कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं….” की कुछ पंक्तियाँ गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

नैनीताल की वादियों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने गायक विशाल मिश्रा को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

  • Related Posts

    मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

    नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

    एसएपी के कड़े निर्देशों पर ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करती नैनीताल पुलिस

    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

    • By Tanuja
    • March 31, 2026
    • 13 views
    नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

    एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

    • By Tanuja
    • March 31, 2026
    • 12 views
    एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

    धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

    • By Tanuja
    • March 31, 2026
    • 10 views
    धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

    आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

    • By Tanuja
    • March 31, 2026
    • 14 views
    आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

    महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

    • By Tanuja
    • March 31, 2026
    • 11 views
    महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

    क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

    • By Tanuja
    • March 31, 2026
    • 10 views
    क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती