अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा

नैनीताल। मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा 9 से 13 फरवरी 2026 तक हर्मिटेज, यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस की गतिविधियाँ अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रही।

इस कार्यक्रम में बिहार राज्य के पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर जिलों से आए कुल 37 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।चतुर्थ दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, सामूहिकता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत प्रतिभागियों ने दिनभर की गतिविधियों के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव किया।इसके बाद भाषा शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षक पुष्कर दानू के साथ मेरा युवा भारत, नैनीताल के सक्रिय स्वयंसेवक श्री संजय बिष्ट एवं श्री अजय कोहली ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस सत्र का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच भाषाई समझ को बढ़ाना, संवाद कौशल विकसित करना तथा आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सशक्त बनाना था।

प्रतिभागियों ने इस सत्र को अत्यंत रोचक एवं उपयोगी बताया।दोपहर सत्र में यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के प्राचार्य प्रो. रीतेश साह द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति पर एक जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिया गया। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को ऐतिहासिक एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से समझाते हुए बताया कि किस प्रकार यहां की भौगोलिक परिस्थितियाँ, पर्वतीय जीवनशैली और इतिहास ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आकार दिया है। इस सत्र ने प्रतिभागियों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक गहराइयों से परिचित कराया।

इसके पश्चात आरोही संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी एवं समीरन त्रिपाठी द्वारा आरोही संस्था एवं इसके ग्रामीण विकास तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह सत्र युवाओं के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

दिन के अंतिम सत्र में डीएसबी परिसर, नैनीताल के एनसीसी कैडेट्स के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के माध्यम से बिहार के युवाओं को पहाड़ी क्षेत्रों के जीवन, चुनौतियों एवं अनुशासित जीवनशैली की जानकारी प्राप्त हुई।

इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा युवाओं को उत्तराखंड का पारंपरिक लोकनृत्य भी सिखाया गया, जिसे सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से सीखा।सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के युवाओं ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं एवं लोककला को समझने का अवसर मिला, जिससे “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना और अधिक सशक्त हुई।

चतुर्थ दिवस की सभी गतिविधियाँ युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने वाली रहीं।भवदीया,डॉल्वी तेवतियाउपनिदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती