मुख्यमंत्री नके निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वर्तमान में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में Visible Policing की अवधारणा को धरातल पर लागू करने, पारंपरिक पुलिसिंग (गश्त, पिकेट, रात्रि चेकिंग) को सशक्त बनाने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार Visible Policing को प्रभावी बनाने तथा पारंपरिक पुलिसिंग की व्यवस्था परखने हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी सहित सभी आला अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चेकिंग के दौरान अधिक सतर्क रहने और अराजक तत्वों पर प्रभावी नकेल कसने के निर्देश दिए।

एसपी हल्द्वानी, एसपी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों को देर रात अनावश्यक घूमने वालों पर सख्त रोक-टोक करने के निर्देश दिए गए।

दिनांक 12.02.2026 को जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित हाई लेवल गोष्ठी में प्रभावी कानून व्यवस्था हेतु निम्न निर्देश दिए गए—

  • सभी क्षेत्राधिकारी रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे तथा दिन-रात्रि की लोकेशन एवं कार्य से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। लापरवाही पर कठोर कार्यवाही होगी।
  • सभी थाना/चौकी प्रभारी प्रत्येक दशा में रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी लगाकर स्वयं क्षेत्र में रहकर चेकिंग सुनिश्चित करेंगे।
  • थाना प्रभारी दिन एवं रात्रि की लोकेशन से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए Visible Policing* को प्रभावी बनाएंगे।
  • थानों में उपलब्ध पुलिस बल के अनुसार अधिक से अधिक रात्रि ड्यूटी लगाई जाएगी तथा पुलिस अधीक्षक नैनीताल/हल्द्वानी द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी।
  • रात्रि गश्त के दौरान रात्रि 11 बजे तक सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे तथा शराब व जुए के अड्डों की सघन चेकिंग होगी। CPU कर्मियों की ड्यूटी भी रात्रि 11 बजे तक रहेगी।
  • रंजिशन आपसी विवाद वाले मामलों को चिन्हित कर दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।
  • अभ्यस्त/सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर/गुंडा एक्ट* के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी का सख्त संदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, अनावश्यक रूप से देर रात सड़कों पर न घूमें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन