अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ समापन

नैनीताल। मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 9 से 13 फरवरी तक हर्मिटेज, यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का अंतिम दिवस उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बिहार राज्य के पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर जिलों से आए कुल 37 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने नैना देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा आयोजित नैनीताल झील में नौकायन का सभी प्रतिभागियों ने आनंद लिया।

समारोह की शुरुआत विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऐपन प्रतियोगिता में समस्तीपुर के आयुष ने प्रथम, वैशाली की प्रतीक्षा ने द्वितीय तथा पटना के सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर टीम को ‘सर्वश्रेष्ठ अनुशासन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में माननीय विधायक सरिता आर्या जी ने जिले में मेरा युवा भारत (पूर्व में नेहरू युवा केंद्र) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने हेतु माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मनसुख मंडविया का आभार व्यक्त किया तथा बिहार से आए युवाओं के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

वहीं गोपाल सिंह रावत जी ने विभिन्न जिलों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए युवाओं के अनुशासन एवं सहभागिता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में डोल्वी तेवतिया (उप निदेशक, मेरा युवा भारत नैनीताल) ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

समापन समारोह का सफल संचालन पुष्कर दानू एवं श्री अजय कोहली द्वारा किया गया। कार्यक्रम ने युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सद्भाव को सशक्त करने का संदेश दिया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार