हल्द्वानी डबल मर्डर केश में युवक युवती की हुई शिनाख्त, ओखलकांडा की लक्ष्मी और अल्मोड़ा के शुभम के रूप में हुई पहचान

हल्द्वानी। नवीन मंडी परिसर में आज सुबह हुई सनसनीखेज वारदात मामले में पुलिस ने बड़ी अपडेट दी है। मृत युवती की शिनाख्त ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली पोखरी निवासी कु. लक्ष्मी पुत्री हेम चंद्र पोखरिया के रूप में हुई है। वह एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा थी।

वहीं मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है।गुरुवार सुबह मंडी परिसर के अंदर युवक-युवती के शव पड़े मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम शुभम कुमार टम्टा और जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 अंकित है। आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की।

युवती की पहचान भी बाद में दस्तावेजों और स्थानीय स्तर पर की गई, जिसके बाद उसकी पहचान कु. लक्ष्मी के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सुबह मंडी चौकी क्षेत्र में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान की गई है। युवती की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में सनसनी का माहौल है।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश