हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों, यातायात प्रभारियों को आज दिनांक 12.02.2026 को हल्द्वानी शहर में माननीय राज्यपाल उत्तराखंड के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस आदेश के क्रम में आज आर0डी0 मठपाल पुलिस अधीक्षक संचार जनपद नैनीताल द्वारा वी0आई0पी0 ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों की डॉ0 सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को वी0आई0पी0 प्रोग्राम मानकों के अनुसार व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने, जनता की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग, एक्सेस कंट्रोल के साथ शतर्क रहते हुए शालीनता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान सुमित पांडे सीओ रामनगर, गौरव किरार सीएफओ नैनीताल, अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, शिवराज सिंह निरीक्षक यातायात, निरीक्षक उमेश कुमार मालिक समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।





