भारत के 30 परसेंट टैरिफ से उड़ी अमेरिका की नींद, अमेरिकी सीनेटर ने की विदेश मंत्री से मुलाकात

दिल्ली। भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जो वैश्विक खपत का लगभग 27 परसेंट है। भारत बड़े पैमाने पर दहलन वाली फसलों का आयात भी करता है। इनमें अमेरिका से लेकर रूस, ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार जैसे कई देश हैं।

भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इन देशों से मटर, मूंग, अरहर, मसूर का आयात करता है। हाल ही में अमेरिका के लगाए गए टैरिफ के जवाब मे भारत ने अमेरिकी दालों पर 30 परसेंट टैरिफ लगा दिया।

अब चूंकि, कृषि उत्पादों और वह भी खासकर दालों के लिए भारत एक बड़ा बाजार है इसलिए अमेरिका को भारत का उठाया गया यह कदम रास नहीं आया। इसे लेकर मोंटाना के रिपब्लिकन सीनेटर स्टीव डेन्स और नॉर्थ डकोटा के केविन क्रेमर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिट्ठी भी लिखी थी। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दलहन फसलों पर टैरिफ को लेकर बात करने और इसे कम करने के लिए कहा था। अब इसी सिलसिले में रविवार को नई दिल्ली में अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों और इसके रणनीतिक महत्व पर चर्चा की।

बता दें कि 16 जनवरी को अपने लिखे पत्र में दोनों रिपब्लिकन सीनेटरों ने राष्ट्रपति ट्रंप से बताया कि मोंटाना और नॉर्थ डकोटा अमेरिका में दलहन फसलों के शीर्ष उत्पादक हैं। ऐसे में भारत के लगाए गए टैरिफ से उनके किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। भारत ने 1 नवंबर से अमेरिका के पीले मटर पर 30 परसेंट टैरिफ लगाया था। इसके चलते अमेरिकी दलहन उत्पादकों को भारत में अपने हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करते समय एक बड़ी कॉम्पिटिटिव नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने ट्रंप प्रशासन से भारत के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया था।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश