बेतालघाट के सिमलखां में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बेतालघाट की न्याय पंचायत सिमलखां के राजकीय इण्टर कॉलेज सिमलखां में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा की गई।

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन के 02, बाल विकास विभाग द्वारा नन्दा गौरा के 02, घरेलू हिन्सा 4, बेटी बचाओं बेटी पढाओं में 03 लोगो को जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र 04, पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 03 लोगो को जानकारी दी, उद्यान विभाग द्वारा बीन का बीज 05 किलो आलू आदि के बीज काश्तकारों को वितरित किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगो को दवाई वितरित की गई, बीपी व सुगर के 77 लोगो का हैल्थ चैकप किया गया, श्रम विभाग द्वारा 140 लोगो का पंजीकरण किया गया, खाद्य विभाग ई केवाईसी 32 लोगो की, राशन कार्ड में नाम 04 लोगो का जोडा गया, राशन कार्ड संशोधन 01 लोगो का किया गया। विद्युत विभाग को तार को ठीक कराये जाने हेतु 3 लोगों के आवेदन प्राप्त हुआ है।

इसी प्रकार सेवायोजन विभाग द्वारा 41 लोगों को जानकारी दी गई,आयुष विभाग द्वारा दवाई वितरित की गई। बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 511 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लाक प्रमुख अंकित साह, जिला पंचायत सदस्य संजू बोरा, तरूण शर्मा, यशपाल आर्या, संसाद प्रतिनिधि मदन मोहन मेहरा, के साथ ही ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपजिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण