हल्द्वानी सर्किट हाउस में शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विस्थापन समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न

हल्द्वानी। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रशासक जमरानी बांध परियोजना विस्थापन समन्वय समिति शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हल्द्वानी सर्किट हाउस में विस्थापन समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

बैठक में समिति में सभी प्रभावित 6 गांवों के प्रतिनिधियों के साथ ही परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में प्रभावितों के विस्थापन संबंधित विभिन्न प्रकरणों में विचार विमर्श किया गया, तथा जमरानी बांध परियोजना के विस्थापितों हेतु उधमसिंह नगर के परागफार्म में दी जा रही भूमि एवं आवासीय कालोनी का भी समिति के सदस्यों व विभागीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अपर जिला अधिकारी ने अवगत कराया कि जमरानी बांध परियोजना अंतर्गत क्षेत्र के 6 गांव प्रभावित हैं, जिनके विस्थापन हेतु पुनर्वास योजना स्वीकृत की गई है। विस्थापित लोगों को तीन श्रेणी में स्थापित किया जाना है।

प्रथम श्रेणी में 213 परिवार वह है जिनकी भूमि 50 प्रतिशत से अधिक व आवासीय मकान डूब क्षेत्र में आ रहे हैं, इन सभी प्रभावितों को परागफार्म में 1 एकड़ कृषि भूमि खेती के लिए तथा 200 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट दिया जा रहा है।

द्वितीय श्रेणी में कुल 871 परिवार वह हैं जिनकी 50% से कम भूमि परियोजना में आ रही है ऐसे सभी प्रभावितों को भूमि का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त तृतीय श्रेणी में वह लोग हैं जो प्रथम श्रेणी के प्रभावितों के18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे हैं इन्हें पराग फार्म में 50 वर्ग मीटर का बना बनाया घर दिया जाना है।

बैठक में इन्हीं तीसरी श्रेणी के लोगों को घर दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई जिसमें अपर जिला अधिकारी ने गांव से आए समिति के सदस्यों से पराग फॉर्म में बना बनाया आवास के स्थान पर 6 लाख रुपए आवास बनाने हेतु दिए जाए तो उसमें उनकी राय ली गई।

इस संबंध में गांवों से आए सदस्यों द्वारा अवगत कराया कि उक्त सम्बन्ध में गांव में सभी प्रभावितों के साथ बैठक कर चर्चा करते हुए जो भी निर्णय होगा, उससे अवगत कराया जाएगा।

बैठक में जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे,उप महाप्रबंधक ललित कुमार, बीपी पांडे परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इसके उपरांत समिति के सदस्यों व अधिकारियों द्वारा परागफॉर्म में बंद रही आवासीय कालोनी एवं आवंटित की जाने वाली भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश