हल्द्वानी के लाखनमंडी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का समापन

हल्द्वानी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी की न्याय पंचायत लाखनमंडी में बहुद्देशीय शिविर सम्पन्न।

शिविर का लगभग 360 लोगों द्वारा सीधा लाभ लिया गया। 110 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से संतृप्त किया गया।

शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। शिविर में क्षेत्र में विद्युत कटौती से संबंधित समस्याएं रखी गई ग्रामीण द्वारा अवगत कराया की सितारगंज से विद्युत आपूर्ति के कारण यह समस्या बनी रहती है इसका स्थाई समाधान की मांग की गई।

इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सड़क वन्य जीव से फसल को हो रहे नुकसान, पेयजल , नंधौर नदी से भूखटाव की समस्या की रोकथाम किए जाने संबंधी समस्या रखी गई, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय स्टॉल के माध्यम से स्थानीय जनता को योजनाओं का लाभ देने के साथ ही विभागीय सेवाएं प्रदान की गई जिसमें चिकित्सा विभाग द्वारा 216 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।

इसी प्रकार होम्योपैथी द्वारा 75, आयुर्वेदिक द्वारा 112 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। पूर्ति विभाग द्वारा 22 राशन कार्ड अपडेट किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा 18 परिवार रजिस्टर की नकल, उद्यान विभाग द्वारा 17 काश्तकारों को विभागीय योजना से लाभ दिया गया। बाल विकास विभाग द्वारा 16 लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा 4 विभिन्न प्रमाण पत्र व समाज कल्याण विभाग द्वारा 19 पेंशन के आवेदन भरे गए। श्रम विभाग द्वारा 9 श्रम कार्ड अपडेट किए गए। इसी प्रकार अन्य विभागों के द्वारा भी विभागीय योजनाओं से क्षेत्रीय जनता को लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी रेनू अधिकारी, उप जिला अधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल…

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा