एक नशा तस्कर को 82 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 06.01.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु काठगोदाम क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड के पास चैकिंग के दौरान मो०सा० UK18R 6945 को रोककर चैक किये जाने पर मो० सा०) में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचने की फिराक में था, पुलिस टीम की चैकिंग में गिरफ्तार हो गया।

अभियुक्त- मंजीत सिंह पुत्र सन्तोक कौर निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता उधमसिंहनगर उम्र 35 वर्षी

आपराधिक इतिहास-

उक्त के विरूद्ध पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में मु0अ0सं0 71/25 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत है, जिसमें अभियुक्त जेल जा चुका है।

बरामदगी-

275 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 82 लाख 50 हजार)

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 दिलीप कुमार

2. का0 भानु प्रताप

3. का० सुरेन्द्र

4. का० प्रेम प्रकाश

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश