नववर्ष के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाय: कुमाऊं आयुक्त

नैनीताल। आयुक्त, कुमाऊं मण्डल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नववर्ष के अवसर पर अधिक भीड़ व पर्यटकों एवं लोगों की अधिक आवाजाही के कारण जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस, राजस्व, परिवहन तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

मंडलायुक्त ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि नववर्ष के अवसर पर कुमाऊं मण्डल के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुँचते हैं। इस दौरान ओवर लोडिंग तथा ओवर स्पीडिंग के साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इसको दृष्टिगत रखते हुए मंडल के सभी जनपदों में प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें नियमित रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित करना सुनिश्चित करें। चेकिंग के दौरान सभी कार्यवाहियों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन करने के साथ ही फोटोग्राफिक साक्ष्य भी अनिवार्य रखे जाएं।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में कोहरे की अधिकता के कारण मार्गों पर खड़े वाहन एवं ट्रक आदि स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मार्ग किनारे खड़े वाहनों को तत्काल हटाए जाए।

इसके अतिरिक्त, जिन स्थानों पर नववर्ष के अवसर पर पार्टी या अन्य आयोजन किए जाते हैं, उन सभी स्थानों पर अनिवार्य रूप से फायर सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।

मंडलायुक्त द्वारा मंडल के सभी जिलाधिकारियों तथा सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे नववर्ष के अवसर पर आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, तथा देवभूमि आने वाले पर्यटक अपने साथ सुखद अनुभव व सुखद यादें लेकर जाएं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश