“कोई भी बच्चा शिक्षा से छूट नहीं”: मोहन सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास समिति नैनीताल द्वारा अनुमोदित वन विकास निगम के पक्ष में स्वीकृत गोला नदी में स्थित खनन पट्टों में कार्यरत श्रमिकों के पाल्यों हेतु विभिन्न सामग्रियों के वितरण समारोह का आयोजन सोमवार को आंवला गेट चौकी स्थित गैर आवासीय विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालकुआं विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह बिष्ट रहे। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण हेतु सपने देखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं द्वारा विद्यार्थियों को उद्बोधित करते हुए कहा गया कि यह विद्यार्थी ही आने वाले भविष्य की नींव है अतः प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाना आवश्यक है। इनको भविष्य के लिए तैयार करने में हम सभी को अपने-अपने स्तर से योगदान प्रदान करना अपेक्षित है।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा आशा व्यक्त की गई की जनपद में शिक्षा व्यवस्था इसी प्रकार सुव्यवस्थित रूप से समाज के सभी वर्गों हेतु उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र में नामांकित 40 विद्यार्थियों को बैग, जूता, मोजा ,ट्रैक–सूट, स्वेटर, गरम टोपी, स्टेशनरी का सामान, खिलौने इत्यादि का वितरण विधायक तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत करवाया गया कि जो विद्यार्थी बाद में केंद्र में नामांकन कराएंगे उनको भी समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त केंद्र को अन्य सामग्रियां जैसे खेल सामग्री, म्यूजिक सिस्टम, हीट पिलर, पंखे आदि भी प्रदान किए गए ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम का संचालन हरीश सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक रवीन्द्र तिवारी, समाजसेवी राजेंद्र जोशी, भोला दत्त दानी, डिकर सिंह पडियार आदि लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती