नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से पारित किया गया।

बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया कि कुछ पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई के नाम पर अवैध रूप से धनराशि वसूली की जा रही है तथा बैनी सेना के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी यूजर चार्ज लिया जा रहा है, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है।

इस पर माननीय महापौर द्वारा स्पष्ट अपील की गई कि नागरिक किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज नगर निगम, पर्यावरण मित्र या अन्य कर्मचारियों को न दें, बल्कि केवल अधिकृत बैनी सेना को ही भुगतान करें और उसकी विधिवत रसीद अवश्य प्राप्त करें।

महापौर ने निगम प्रशासन को निर्देशित किया कि यदि कोई भी कार्मिक अवैध वसूली करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, पार्षदों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कुछ पर्यावरण मित्र बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात कार्यस्थल से अनुपस्थित हो जाते हैं। इस पर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह संबंधित क्षेत्र के पार्षद द्वारा उपस्थिति प्रमाणित किए जाने के उपरांत ही कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाएगा। जिन कर्मचारियों की उपस्थिति पार्षद द्वारा प्रमाणित नहीं की जाएगी, उनका वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

महापौर बिष्ट ने यह भी निर्देश दिए कि हल्द्वानी शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं प्रत्येक घर तक कूड़ा वाहन की नियमित पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक माह का समय दिया जाए।

इस दौरान यदि कहीं भी अव्यवस्था पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर उसका निराकरण करें।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट 216 करोड़ पर भी चर्चा की गई, जिसमें निम्न प्रमुख प्रस्ताव शामिल रहे—कार्यकारिणी समिति का गठन एवं राजपुरा में सार्वजनिक शौचालय का निर्माणनगर निगम की दुकानों के किराए में वृद्धिफ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापनाजजी कोर्ट के समीप आंचल मिल्क कैफे की स्थापनायूजर चार्ज में वृद्धिस्वान पशु बंध्याकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 10,000 आवारा स्वान पशुओं का बंध्याकरण एवं जेसीबी मशीन की खरीदइसके अतिरिक्त पार्षदों द्वारा इंडियन गैस वितरण में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

इस संबंध में महापौर द्वारा इंडियन गैस सर्विस के प्रतिनिधि को तलब कर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तोलिया, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन