उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय सेवा निदेशालय की बैठक आयोजित

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सेवा निदेशालय की ओर से राज्य के भीतर स्थापित 8 अध्ययन केंद्रों के क्षेत्रीय निदेशकों और सहायक क्षेत्रीय निदेशकों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 नवीन चंद्र लोहनी ने की, जिसमें राज्य में मुक्त और दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने, शिक्षार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधा प्रदान करने और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में तकनीकी और ऑटोमेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

कुलपति जी ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रीय केंद्रों में शीतकालीन सत्र और ग्रीष्मकालीन सत्र के आरंभ में ही अपने अध्ययन केंद्र से संबंधित समस्त सूचनाओं को वेब पेज पर अद्यतन किया जाए, ताकि शिक्षार्थी विश्वविद्यालय प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ सरकार को सही समय पर सही सूचनाओं की जानकारी मिल सके।

इसके अलावा, विगत वर्षों में आयोजित काउंसिलों के विवरण, परामर्शदाताओं की जानकारी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप गोद लिए गए गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों को विश्वविद्यालय की कार्य योजना के साथ जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

कुलपति जी ने आगे निर्देश दिए कि माह में एक बार विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्रीय केंद्रों के अंतर्गत आने वाले समस्त अध्ययन केंद्रों, क्षेत्रीय निदेशकों, सहायक क्षेत्रीय निदेशकों की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय केंद्रों के संचालन और अध्ययन केंद्रों के संचालन में ऑटोमेशन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में निदेशक क्षेत्र सेवाएं प्रो0 गिरिजा पांडे, प्रशासनिक अधिकारी पी एस परिहार, आईसीटी के विनीत पौडयाल, पवन कुमार और जीतेंद्र द्विवेदी के साथ-साथ 8 क्षेत्रीय केंद्रों के क्षेत्रीय निदेशक और सहायक क्षेत्रीय निदेशक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 5 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 5 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 4 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 5 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

    • By Tanuja
    • July 27, 2026
    • 7 views
    बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा