महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ।

इस अवसर पर आयुक्त ने करियर के सम्बन्ध में छात्राओं को दिये टिप्स। करियर काउन्सलिंग एक्सपो में, आयुक्त ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा हो, तो वे भविष्य में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

आयुक्त ने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं, आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने।

आयुक्त ने कहा कि इस करियर एस्पो में साइकोलाजी टेस्ट के द्वारा आपकी रुचि, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता, और कार्य शैली का मूल्यांकन कर आपके लिए सबसे उपयुक्त करियर विकल्पों की पहचान करते हैं। यह टेैस्ट आपकी छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करता है, जिससे आप अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार सही फील्ड चुनकर सफल हो सकते हैं। आयुक्त ने सभी बच्चों से उक्त एस्पो लाभ उठाने का अनुरोध किया।

कार्यशाला में महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डा0 आभा शर्मा ने कहा कि छात्राओं को रोजगार देने हेतु डिग्री कालेज में प्रथम बार करियर एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। एक्स्पो के द्वारा छात्राओं को रोजगार देने के साथ ही उन्हें मार्गदर्शन कर उनकी छिपी क्षमताओं के उजागर करना है। उन्होंने कहा एक्स्पो में सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों द्वारा 23 स्टॉल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर स्वयं सेवी सहायता समूह के बसंती राणा एवं नीमा बिष्ट को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभागीय स्टाल लगाकर छात्राओं को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डा0 बीएन खाती, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय डा0 नवीन चन्द लोहनी, प्राचार्य एमबीपीजी कालेज डा0 बीएन बनकोटी, प्रो रश्मि पंत के साथ ही महिला डिग्री कालेज की छात्रायें एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन