लालकुआं पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक महिला तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार

लालकुआं। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 27.12.25 को दो अलग अलग मामलों में एक महिला तथा एक पुरुष को अवैध कच्ची/ देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पहला प्रकरण-

गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट, निवासी वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर, कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल को अभियुक्ता का घर वार्ड नंबर दो लालकुआँ से 52 पाउच ( लगभग 18 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR NO 243/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

दूसरा प्रकरण-

हेम चंद्र आर्या पुत्र करमचंद्र निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुन पुर कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल को बेरी पड़ाव गोला गेट लालकुआं से 52 टैट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR N0. 244/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

1- उप निरीक्षक शंकर नयाल

2- म0उ0नि0 वंदना चौहान

3- का0 मनीष कुमार

4- का0 कुबेर राणा

5- का0 आनंद पुरी

6- का0 तरुण मेहता

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण