सुशासन दिवस पर ₹12 करोड़ से अधिक का कारोबार, दुग्ध उत्पादकों को बोनस पुरस्कार की सौगात

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं की ओर से भीमताल में सुशासन दिवस एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष (अटल स्मृति के अवसर पर वर्ष 2024–25 के दुग्ध संकलन एवं वितरण कार्य की वार्षिक समीक्षा बैठक के साथ-साथ बोनस एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अटल जी के सुशासन, राष्ट्र निर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी के सिद्धांत आज भी सहकारिता और जनकल्याण की दिशा तय करते हैं।

दुग्ध उत्पादक संघ की मूल शक्ति :- मुकेश बोरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादक ही सहकारी संघ की मूल शक्ति हैं और उनके परिश्रम, विश्वास व सहयोग से ही संघ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ केवल दुग्ध संकलन तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रतिबद्ध और सजग मंच है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर भुगतान, पारदर्शी व्यवस्था और गुणवत्ता आधारित प्रोत्साहन संघ की नीतिगत प्राथमिकताएं हैं और बोनस व पुरस्कार वितरण इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। संघ प्रबंधन दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सजग प्रहरी की भूमिका निभाता रहेगा।

वर्ष 2024–25 : दुग्ध व्यापार का विस्तृत लेखा-जोखा वर्ष 2024–25 में क्षेत्रीय दुग्ध व्यापार के अंतर्गत कुल 2,72,238 लीटर दूध का लेन-देन हुआ। विभिन्न दुग्ध समितियों द्वारा कुल ₹12.67 करोड़ की दूध खरीद की गई। इस अवधि में संघ को ₹14.18 लाख का कुल लाभ तथा ₹9.13 लाख का शुद्ध लाभ (10.8 प्रतिशत) प्राप्त हुआ।सबसे अधिक योगदान चॉफी समिति का रहा, जबकि प्रति लीटर औसत लाभ लगभग ₹18 दर्ज किया गया। दूध मूल्य में कुल ₹2.18 लाख का अंतर सामने आया, जिससे संघ की आर्थिक मजबूती और सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली स्पष्ट होती है।

संघ प्रबंधन ने जानकारी दी कि वर्ष भर में विभिन्न दुग्ध समितियों के माध्यम से ₹1.08 करोड़ से अधिक मूल्य का दुग्ध संकलन किया गया। कुल व्यय ₹50.44 लाख रहा, जबकि संघ को ₹14.17 लाख का कुल लाभ प्राप्त हुआ। 2.72 लाख लीटर से अधिक दुग्ध संकलन संघ की पारदर्शी और प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण है। नयना समिति ने सर्वाधिक दुग्ध संकलन दर्ज किया, वहीं धूम, ताड़ा, सूरी, चॉफी एवं मिरुवा सिंगल समितियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

पुरस्कार, बोनस वितरण व व्यापक सहभागिताकार्यक्रम में नयना, थूम, ताड़ा, सूरी, चॉफी एवं मिरुवा सिमेल सहित कुल छह दुग्ध समितियों ने प्रतिभाग किया।

पुरस्कार एवं बोनस प्राप्त करने वालों में—

दुग्ध समिति नयना : पुरस्कार राशि ₹2,03,833.96, बोनस ₹94,401.52

ताड़ा दुग्ध समिति : पुरस्कार राशि ₹2,03,633.33, बोनस ₹94,314.41

सूरी दुग्ध समिति : पुरस्कार राशि ₹1,87,844.20, बोनस ₹8,701.03

सहित अन्य दुग्ध उत्पादक सदस्यों को उनके उत्पादन के अनुसार बोनस प्रदान किया गया। संघ ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में विपणन एवं उपार्जन अधिकारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम का संचालन संघ के पी.एंड.आई. सुभाष बाबू द्वारा किया गया तथा समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट, महेंद्र पडियार, डॉ. हरीश विष्ट (प्रमुख विकास खंड, भीमताल), विपिन जंतवाल (जिला पंचायत सदस्य), अंकित आर्या, ललित मोहन उप्रेती (सामाजिक कार्यकर्ता), पशु चिकित्सक विमल भट्ट, सचिन कुमार, प्रगतिशील किसान आनंद मणि भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, ललिता आर्या, पूरन चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य विजय पांडे सहित संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, ए.एच. रमेश मेहता, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, रेखा आर्या, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, कालाढूंगी मार्ग प्रभारी शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या समेत ग्राम पंचायत प्रधान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, दुग्ध समिति पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन