असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च द्वारा आयोजित काठगोदाम में क्रिसमस पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ संपन्न

हल्द्वानी। असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चर्च सदस्य, बच्चे, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना एवं स्तुति-आराधना से हुई। इसके पश्चात बच्चों, युवाओं और चर्च एल्डरस द्वारा क्रिसमस कैरल गीत, नाट्य प्रस्तुति (क्रिसमस प्ले ) तथा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की घटना, उनके प्रेम, करुणा और मानवता के लिए दिए गए संदेश को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया।

इस अवसर पर चर्च के पास्टर राजीव सक्सेना ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह उद्धारकर्ता के रूप में इस ज़मीन पर समस्त मानव जाति के लिए आए एवं मुख्य वक्ता मुरादाबाद से आए पास्टर रवि सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं बल्कि मानवता को प्रेम, शांति, क्षमा और सेवा का संदेश देने का अवसर है। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से सीख लेते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान देश, समाज और विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही समाजसेवा, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई तथा आपसी मेल-मिलाप के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सांता क्लास द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए। असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च द्वारा आयोजित यह क्रिसमस सेलिब्रेशन सामाजिक सद्भाव, प्रेम और शांति का संदेश देने में सफल रहा।

कार्यक्रम में आशुतोष जोसेफ, संजय पॉल, पा० हैप्पी विलियम, पा० विक्की लाल, पा० इयन आईवन, संजय सिंह, विपिन राव, आशीष, गेब्रियल, अंकुर मसीह, विवियन, विशु, प्रीतो, देवेंद्र धामी, सामर्थ एवं डॉक्टर गोपालिया आदि मौजूद रहे। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें- क्रिस्टीना, अनुग्रह जोसेफ, अमिता विलियम, शिखा, गीतिका सिंह आदि मौजूद रहीं।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण