धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल: बेतालघाट विकासखंड में बहुद्देशीय शिविर, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के बीच पहुँचकर समस्याओं का समाधान कर रही है, जो धामी सरकार की संवेदनशील, जवाबदेह और जन-समर्पित कार्यशैली को दर्शाता है।

इसी क्रम में दिनांक 23 दिसंबर, 2025 को जनपद नैनीताल के विकासखंड बेतालघाट में एक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, ऊंचाकोट मल्लाकोट में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।

इस बहुद्देशीय शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता मार्गदर्शन, आवेदन प्रक्रिया, जनशिकायतों की सुनवाई एवं त्वरित समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से आमजन को कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी।

धामी सरकार की यह पहल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से न केवल समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है, बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन भी लाया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्ण तैयारी एवं समन्वय के साथ शिविर में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की जनहितकारी नीतियों का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके।

यह बहुद्देशीय शिविर धामी सरकार की “सरकार जनता के द्वार” की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण, सार्थक और जनविश्वास को मजबूत करने वाली पहल सिद्ध होगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार