हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी* द्वारा नैनीताल में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कल थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं सट्टे की खाई बाड़ी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान भद्यूनी रोड काठगोदाम से एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बाड़ी करते 3 अदद सट्टा पर्ची, एक पेन व 1230 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 157/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
अनिल कुमार पुत्र मोहब्बत लाल निवासी गोल डिग्गी ठोकर लाइन काठगोदाम
पुलिस टीम-
1- का0 करतार सिंह
2- का0 टीका राम





