यातायात पुलिस हल्द्वानी की टीम ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी एवं एसकेएम स्कूल हल्द्वानी में जाकर रोड सेफ्टी क्लब का किया गठन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी जनपदों के विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेशों को सार्थकता प्रदान करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक यातायात उत्तराखण्ड एवं डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा डॉ० जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस हल्द्वानी की टीम द्वारा आज महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी एवं SKM स्कूल हल्द्वानी (नैनीताल) में जाकर विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया।

समस्त छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों/सकेंतो के बारे में जानकारी दी गयी और रोड ऐक्सिडेंट से बचाव हेतु तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके से / जिकजैक तरीके से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, और नशे का सेवन न करने हेतु जागरूक किया गया। सभी को गुड सेमेरिटन की जानकारी दी गई।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत जागरुक किया गया कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या अभिभावक को दंडित किया जा सकता है, जिसमें 3 साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक का जुर्माना है। किसी भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की अपील भी की गई।

रोड सेफ्टी क्लब के गठन की प्रक्रिया लगातार गतिमान है, नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान लगातार जारी है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन