लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

लालकुआं। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त, तथा अवैध रूप से शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी / क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.12.25 को मोबाइल गश्त तथा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गौला गेट हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त गौरव आर्या उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राजू आर्या निवासी गौला गेट बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआ नैनीताल को 48 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब व 28 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 238/25 धारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

  • उ0नि0 शंकर नयाल
  • का0 मनीष कुमार
  • का0 गुरमेज सिंह
  • का0 कुबेर राणा

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश