ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती पर जोर, आँचल दुग्ध संघ अध्यक्ष बोरा ने भाजपा अध्यक्ष से की भेंट

लालकुआँ। उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश के सबसे बड़े आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों और कृषकों की ओर से भव्य स्वागत किया गयाभेंट के दौरान मुकेश बोरा ने जानकारी से अवगत कराया कि दुग्ध व्यवसाय आजीविका एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, सहकारिता को मजबूत बनाने, पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता हुई है।

मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ हजारों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका का आधार है और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों से दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ में उत्पादन पौने दो लाख से बढ़कर ढाई लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है। राज्य सरकार द्वारा 35 करोड़ रुपए एवं साइलेज भूषा अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को जाता है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुग्ध उत्पादकों और कृषकों के योगदान की सराहना की और कहा कि सहकारी आंदोलन ग्रामीण विकास की रीढ़ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगातार सशक्त किया जा रहा है।इस अवसर पर मुकेश बोरा ने नितिन नवीन को गोलू देवता और नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन