महिलाओं के हाथों में आर्थिक ताकत, महिला दुग्ध समितियों से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएं

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्वालाकोट तथा ओखलकांडा ब्लॉक की साल ग्राम सभा में गठित महिला दुग्ध समितियों का विधिवत शुभारंभ रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर महिला दुग्ध समिति की सदस्यों एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा महिला दुग्ध समितियों का गठन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को नियमित आय का साधन मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। सहकारिता के माध्यम से हम गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, उचित मूल्य और बेहतर विपणन व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे सीधे तौर पर ग्रामीण परिवारों को लाभ पहुंचेगा।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि महिला सहभागिता बढ़ने से दुग्ध सहकारिता और अधिक मजबूत होगी तथा इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।साल ग्राम एवं ग्वालाकोट महिला दुग्ध समितियों के शुभारंभ के साथ ही प्रथम दिन 54 लीटर दूध का संग्रह किया गया, जिससे महिलाओं में उत्साह और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।

दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई वक्ताओं ने भी दुग्ध उत्पादन और सहकारिता को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि महिला दुग्ध समितियों से स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिलाओं की आय में स्थिरता आएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने महिला दुग्ध समितियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, बेहतर विपणन और नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक गीता ओझा, मार्ग प्रभारी शांति कोरंगा, खन्स्यु प्रभारी हरीश आर्या, बसंती कपकोटी, नीमा शाह, विजय जलाल, संतोष कुमार, पूनम दर्मवाल, राकेश बिष्ट सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी समेत ग्राम प्रधान अघरिया रेखा आर्या, सरपंच संजय आर्य, उप प्रधान पंकज कुमार, पूर्व प्रधान/सरपंच सुरेश चंद्र, साल ग्राम सभा की ग्राम प्रधान पूजा आर्य, वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षक पवन देव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश मेवाड़ी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम मेवाड़ी, श्याम सिंह मेहता, बालम चिलवाल ग्राम सभा के सरपंच, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश