चार दिवसीय तृतीय सोपान समारोह का हुआ समापन

हल्द्वानी। लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तराखण्ड जिला संस्था नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसिय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का शुक्रवार को समापन सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व विगत गुरुवार को दिनभर के प्रशिक्षण के बाद सायं वृहत शिविराग्नि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द दर्मवाल एवं एम०बी० इंण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी०के० पन्त रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्काउट गाइडो को सम्बोधित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

शुक्रवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला संस्था के उपसंरक्षक पूर्व अपर महाअधिवक्ता बिन्देश गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में सभी स्काउट गाइडो को स्काउटिंग के नियम प्रतिज्ञा के अर्न्तगत कार्य करने का आह्वान किया तथा अपने छात्र जीवन के दौरान स्काउटिंग शिविरों का स्मरण किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा शिविर के अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सभी स्काउट मास्टर गाइड कैप्टनों से अपने-अपने विद्यालय में स्काटिंग गाइडिंग गतिविधियों बढ़ाने की बात की गयी।

शिविर में आए मुख्य अतिथि एवं अन्य आगन्तुको का, प्रशिक्षण टीम का समस्त स्काउट गाइड, स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन, एम०बी०ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापन जिला संस्था की तरफ से किया गया।

इस दौरान एम०बी०ट्रस्ट के सचिव सुशील अग्रवाल, प्रबन्धक पियूष गोयल, ललित भट्ट सहित प्रशिक्षण टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव स्काउट गाइड आर०एस० जीना द्वारा किया गया।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण