परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आटो व ई – रिक्शा वाहनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

हल्द्वानी। आज संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में ऑटो एवं ई रिक्शा वाहन यूनियन के पदाधिकारियो साथ परिवहन अधिकारियों के द्वारा एक बैठक की गई।

इस बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डा गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे के साथ-साथ ऑटो/ ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी केदार पलाडिया, उमेश चंद जोशी, मुकेश जायसवाल, गिरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट, पूरन बिनवाल, हरक सिंह रावत, निजाम मिकरानी आदि उपस्थित है।

इस बैठक में ऑटो/ई रिक्शा वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें। ओवरस्पीडिंग, ओवरचार्जिंग व ओवरलोडिंग ना करें। यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूल करें और अनुशासित व सदव्यवहार करें, निर्धारित वर्दी को पहने ,शराब या नशे का सेवन कर वाहन संचालित ना करें। रात्रि में लाइट जलाकर ही वाहन संचालित करें, वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाएं, चौराहों पर वहां खड़ा ना करें।

वाहनों के प्रपत्र- फिटनेस, टैक्स ,इंश्योरेंस ,पोल्यूशन, परमिट आदि वैध रखें और चालक लाइसेंस लेकर ही संचालित करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में ऑटो और ई रिक्शा वाहन संचालकों के द्वारा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने हेतु आश्वस्त किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि अपनी-अपनी वाहन संस्था के अंतर्गत संचालित वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराये ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन