भाजपा आई.टी. सेल के दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस हुई आक्रामक

हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर/जिला कांग्रेस कमेटी के शिष्टमंडल ने आज भाजपा आई.टी. सेल एवं उसके पूर्व प्रमुख शेखर वर्मा द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रामक, झूठे और मानहानिकारक दुष्प्रचार के विरोध में थाना हल्द्वानी में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनांक 21 नवम्बर 2025 को देहरादून के वन विभाग मुख्यालय, राजपुर रोड पर राज्य में बढ़ते वन्यजीव–मानव संघर्ष और उससे हो रही जनहानि को लेकर एक शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने केवल प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्लास्टिक खिलौना बन्दूक का उपयोग किया, जिससे जनभावना को दर्शाया जा सके।

लेकिन भाजपा आई.टी. सेल एवं उसके पूर्व प्रमुख शेखर वर्मा ने राजनीतिक द्वेषवश इस प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति को तोड़-मरोड़कर, माननीय प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न आतंकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया में प्रसारित किया जो फेक न्यूज, मानहानि और आई.टी. अधिनियम का उल्लंघन है।

जिलाध्यक्ष नैनिताल राहुल छिमवाल ने भाजपा का यह कृत्य लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला है, आरोपियों पर शीघ्र विधिसम्मत धाराओं में आपराधिक प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिये।

कांग्रेस शिष्टमंडल ने कहा कि यह कृत्य न केवल जनता को गुमराह करने वाला है, बल्कि राजनीतिक संवाद की स्वस्थ मर्यादाओं के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे दुष्प्रचार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ विधिसम्मत धाराओं में कठोर कार्रवाई अति आवश्यक है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो।

कांग्रेस शिष्टमंडल मे जया कर्नाटक, कमला सनवाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, मोहन बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नु, महेशानंद, मनोज शर्मा, जाकिर हुसैन, लाल सिंह पवार, एडवोकेट कोमल जायसवाल, अमित रावत आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश