जिलाधिकारी ने किया सहकारिता मेला 2025 की घोषणा, 25 नवंबर से होगा भव्य आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के संरक्षण में सहकारिता विभाग एवं नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी द्वारा सहकारिता मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि—मेले में जनपद नैनीताल के समस्त राजकीय विभाग अपनी विभागीय जानकारी 25 स्टॉलों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराएंगे। महिला स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे। जनपद के कृषकों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण किया जाएगा। 100 से अधिक व्यावसायिक स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न स्थानीय एवं व्यावसायिक उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की गई है।

स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, ऐपण, रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कुल मिलाकर 130 स्टॉल मेले में स्थापित किए जाएंगे, जिसमें सरकारी विभाग, सहकारी संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह और व्यावसायिक संस्थान शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सहकारिता मेला 2025 का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को मजबूत करते हुए स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और विभागीय योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाना है।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश