नैनीताल दुग्ध संघ ने इन दुग्ध समितियों में बांटा 18 लाख रुपए बोनस

लालकुआ। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हैड़ाखान व जमरानी दुग्ध उत्पादक क्षेत्र की 15 समितियों के सामूहिक बोनस वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान दुग्ध उत्पादकों ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ की ओर से हैड़ाखान क्षेत्र की 15 समितियों को ₹9,53,396 का बोनस और आर्थिक रूप से प्रभावित उत्पादकों को ₹1,20,000 की सहायता राशि वितरित की गई। वहीं, रामनगर क्षेत्र की 6 दुग्ध समितियों को ₹8,99,692 का बोनस और ₹52,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल आंचल दुग्ध संघ अपने उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति सजग और पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उनका उद्देश्य प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ समय-समय पर बोनस, प्रोत्साहन राशि एवं सहायता देकर उत्पादकों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

अध्यक्ष बोरा ने कहा, “दुग्ध उत्पादक हमारे संगठन की रीढ़ हैं। यदि किसी उत्पादक को पशुधन हानि या आकस्मिक परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, तो संघ तुरंत सहायता प्रदान करता है। भविष्य में भी उत्पादकों के हितों की रक्षा और विकास के लिए नई योजनाओं लागू की जाएंगी।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश भट्ट की उपस्थिति में अध्यक्ष बोरा ने संयुक्त रूप से बोनस और सहायता राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र प्रभारी अरुण चंद्र मिश्रा एवं मार्ग प्रभारी मुन्नी आर्या ने किया।

बोनस वितरण में संचालक मंडल सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, पी एंड आई सुभाष बाबू, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी नीमा साह, सह प्रभारी मोहन चंद जोशी, ग्राम प्रधान राजेश सुयाल, पंकज मेहरा, डी.के. शर्मा, मंजू मेहरा, रेखा पांडे, नारायण सिंह मेहरा, संगीता टम्टा, श्रीमति ललिता रावत, कमला मेहता, उमेश यादव, नंदन गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश