हल्दूचौड़ में पूर्व BDC और पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा भट्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उमा भट्ट (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश भट्ट (50) की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि प्रकाश भट्ट का आईओसी डिपो के सामने एक रेस्टोरेंट है और वे अपने हंसमुख स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार भट्ट दंपती के दो बच्चे हैं – एक पुत्र और एक पुत्री। उमा भट्ट की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन