हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वार्डवार शिविरों का आयोजन जारी, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किया जा रहा कार्य

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार 25 अगस्त को भी जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही विभागीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन तक वार्ड संख्या 43 के सेकेण्ड होम रेस्टोरेंट छड़ायल तथा वार्ड संख्या 44 के टी एस कालोनी,रेशमबाग में शिविर आयोजित किए गए।

दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी व क्षेत्र की समस्याएँ मौजूद अधिकारियों के सम्मुख रखी, जिनका विभागों से आए अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान एवं कार्यवाही कराई गई। शिविर में मुख्य रूप से पृथक से राशन कार्ड बनाए जाने, स्ट्रीट लाइट वह विद्युत को लगाए जाने मार्गो में हुई गधों को ठीक किए जाने सहित अन्य समस्याएं प्रमुखता से राखी।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया गया जिसमें दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 52 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। 10 शिकायत जो विद्युत विभाग से संबंधित थी उनका मौके पर ही समाधान किया गया।

पूर्ति विभाग में कुल 20 आवेदन राशन कार्ड से संबंधित जिसमें प्रथक से राशन कार्ड बनाए जाने वह बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने संबंधित थी जिस संबंध में विभाग से अधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई मौके पर की गई।

इसके अतिरिक्त, दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

इस दौरान विभिन्न स्थानों में स्ट्रीट लगाए जाने हेतु 10 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर नगर निगम द्वारा 2 दिन की भीतर स्ट्रीट टाइट लगाए जाने का आश्वासन संबंधित को दिया गया। शिविर में सम्मिलित नागरिकों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को सुदृढ़ किया, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी प्रयास भी सिद्ध हुआ।

शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड 43 के पार्षद पंकज चुफाल व वार्ड 44 के पार्षद सुरेंद्र मोहन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि मंगलवार 26 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 41 में समरथ गार्डन बैंक्विट हॉल निकट गुरुकुल स्कूल कमलुवागांजा रोड तथा वार्ड संख्या 42 रघुनाथ बैंकेट हॉल में जन सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाएं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश