आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का लोनि.वि., ब्रिडकुल एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में सड़क मरम्मत हेतु डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता है, इसलिए वैकल्पिक तरीकों से सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।

आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाए और प्राथमिकता के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। साथ ही, वर्षाकाल समाप्त होने के पश्चात स्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। काठगोदाम रोडवेज के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से पानी आने और सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता को तत्काल लीकेज ठीक करने और नवनिर्मित रोडवेज के कार्यदायी संस्थान को स्टेशन से आने वाले पानी को ड्रेनेज सिस्टम में परिवर्तित करने के निर्देश दिये।

देवलचौड़ एवं टीपीनगर मार्गों के निरीक्षण के दौरान लोनि.वि. के अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्गों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लोनि.वि. एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करें और वर्षाकाल में वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनि.वि. प्रत्युष कुमार तथा ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 5 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा