धराली गांव में बादल फटने की घटना पर सांसद अजय भट्ट ने जताया गहरा शोक, राहत और बचाव कार्यों में जुटी एजेंसियां

उधम सिंह नगर। उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की दुखद घटना पर नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में हुई जन-धन की क्षति पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री भट्ट ने बताया कि राज्य सरकार एवं सभी रेस्क्यू एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस दुखद घटना पर राज्य सरकार को हरसंभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है।

सांसद भट्ट ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से प्रधानमंत्री मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।

आर्मी के दो बड़े हेलीकॉप्टर सरसावा और चिनूक चंडीगढ़ मे स्टैंड बाय पर रखे हुए हैं उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाना है।

श्री भट्ट ने इस आपदा की घड़ी में सभी नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन