एनटीपीसी द्वारा हल्द्वानी ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगाया जाएगा कूड़े से कोयला बनाने वाला प्लांट

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन भूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक गोला नदी से पानी के बहाव से कटाव की रोकथाम हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्य व रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सतह सुधारीकरण कार्य का स्थलीय निरिक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि गोला नदी में कभी भी पानी बढ़ सकता है उस खतरे से बचाव हेतु जो सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं इन कार्यों में तेजी लाई जाय, ताकि नुकसान को रोका जा सके।

उक्त कार्य के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी ने अवगत कराया की गोला नदी में सुरक्षात्मक कार्य हेतु 1 करोड़ 87 लाख 67000 की धनराशि से कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कार्य को तेजी कराए जाने हेतु पर्याप्त संख्या में मशीन एवं मैन पावर लगाए गए हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक 1 करोड़ 48 लाख 49000 की लागत से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं विस्तारीकरण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए लोनिवि को कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सुरक्षा को देखते हुए क्रैश बैरियर भी लगाया जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ट्रांचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया, जिसमें वर्तमान में नगर निगम द्वारा पुराने कूड़े का निस्तारण कराया जा रहा है जिसमें लगभग 40 फ़ीसदी कूड़े का उठान कर दिया गया है। इस दौरान जिला अधिकारी ने अधिकारियों के साथ ट्रचिंग ग्राउंड के भीतर जाकर कराए जा रहे लिगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एनटीपीसी के परियोजना प्रबंधक से कूड़े के निस्तारण हेतु लगाए जाने वाले प्लांट की तैयारी की जानकारी ली।

इस दौरान एनटीपीसी से आए परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया की उनकी ओर से निरीक्षण कर लिया गया है, पुराने कूड़े के हटते ही प्लांट तैयार लगाने की तैयारी कर ली जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि एनटीपीसी द्वारा लगाए जाने वाले प्लांट से प्रतिदिन कूड़े से कोयला बनाया जाएगा जो एनटीपीसी के थर्मल पावर प्लांट में उपयोग में लाया जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए की ट्रचिंग ग्राउंड में जितना भी पुराना कूड़ा है उसे तेजी से हटाया जाए इस हेतु अतिरिक्त मशीन लगाई जाए ताकि समय पर जगह खाली हो सके ताकि एनटीपीसी प्लांट लगाने की कार्रवाई करे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लांट संचालन हेतु एनटीपीसी को अन्य जो भी सुविधा उपलब्ध कराई जानी है वह भी शीघ्र कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्लांट के लग जाने से नैनीताल जिले की कूड़े की समस्या के साथ ही आसपास के जनपदों की भी कूड़े की समस्या का समाधान हो सकता है, यह एक बड़ी उपलब्धि होगी जिससे कूड़े की समस्या समाप्त हो जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड में नगर निगम द्वारा ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने हेतु लगाए गए पेड़ो का भी निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को हरा भरा बनाए जाने हेतु मानसून काल में और पेड़ लगाए जाएं। इसके उपरांत जिला अधिकारी द्वारा गोलापुल से नरीमन तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अवगत कराया की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा डिपॉजिट वर्क के अंतर्गत गोलापुल से नरीमन तिराहे तक सड़क सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य हेतु 4 करोड़ 57 लाख 61207 रुपए की धनराशि उपलब्धि कराई गई है जिससे यह कार्य किया जाना है। जिले लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी खंड द्वारा कराया जा रहा है, इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक विभाग हल्द्वानी से कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ने उक्त मार्ग में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिला अधिकारी राहुल शाह,एन टी पी सी से आए परियोजना प्रबंधक सद्दाम हुसैन,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रबंधक यूयूएसडीए सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस…

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

हल्द्वानी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल विवेक राय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार