कुमाऊं आयुक्त ने आज जनसुवाई में अंतिम व्यक्ति तक की समस्याएं सुनी और समस्याओं का किया समाधान

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई में आये कतार में अन्तिम व्यक्ति से रूबरू होकर आमजनता की समस्याओं का समाधान किया। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के साथ ही ब्याज पर पैसे देने, विद्युत लाईन शिफ्ट करने,सरकारी नौकरी का लालच देकर नौकरी दिलाने, एलआईसी एजेन्ट द्वारा पालिसी करते वक्त सही जानकारी ना देने आदि विभिन्न विषयों पर समस्यायें आई जिनका आयुक्त ने मौके पर समाधान किया।

जनसुनवाई में यह भी आयुक्त के संज्ञान में आया कि जो लोग डीलर से वाहन क्रय करते हैं नाम, पता व मोबाइल नम्बर वाहन स्वामी का होता है लेकिन वाहन क्रय करने पर वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर सत्यापन हेतु ओटीपी जाती है। लेकिन सत्यापन हेतु जब ओटीपी वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर दी जाती है तो 3 प्रतिशत लोगों द्वारा ओटीपी नहीं बताई जाती है अथवा फोन उठाया ही नही जाता है। इस कंडीशन में डीलर स्वामी के द्वारा स्वयं का मोबाइल नम्बर पर ओटीपी से सत्यापन किया जाता है और इस प्रकार की गाडियों का ऑनलाईन चालान होे पर मैसेज डीलर के पास जाता है।

इस प्रकार की समस्या को आयुक्त ने गम्भीरता से लिया। जिस पर आयुक्त ने शनिवार को डीलर स्वामी व आरटीओ को कार्यालय में तलब कर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश आरटीओ को दिये। आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य भविष्य में पुनर्रावृत्ति ना हो।

आयुक्त ने कहा हल्द्वानी शहर वासिंयो को शीघ्र ही सिटी बसोें की सौगात मिलेगी इसके लिए सभी गाडियों के लिए अनुबंध हो चुका है। शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी भ्रमण पर हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जायेगा।

जनसुनवाई में खीमसिंह बोरा निवासी डहरिया हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1997 में उन्होंने डहरिया में प्लाट लेकर भवन का निर्माण किया था हस्तलिखित खतौनी में उनका नाम था जब बन्दोबस्ती हुई तो उनका नाम नही था। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये ताकि सम्बन्धित व्यक्ति का नाम खतौनी दर्ज हो सके।

जनसुनवाई में विगत दिनों आयुक्त द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर के भ्रमण के दौरान काफी कमियां पाई गई थी जिस पर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान हेतु आदेशित किया था। इस सम्बन्ध में ट्रान्सपोर्ट नगर के व्यापारियों द्वारा कहा गया कि कार्य प्रारम्भ हो चुका जिस पर व्यापारियों ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में हेमा बमेठा ने बताया कि उनके द्वारा एलआईसी इंश्योरेंस कम्पनी में पेंशन प्लान लिया गया था एजेन्ट द्वारा सही जानकारी नही देने पर समय से पहले निकासी पर कटौती द्वारा काफी कटौती कर दी गई। जिस पर आयुक्त ने एलआईसी एजेंटो को सही जानकारी लोगों को देने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में हल्द्वानी निवासी अजय कुमार ने बताया कि रेलवे मंे गु्रप सी मे नौकरी दिलाने पर 7 लाख की ठगी की गई है। श्री कुमार द्वारा बताया गया कि उनकी परीक्षा भी हुई और नियुक्ति पत्र भी दिया गया, उनके द्वारा नियुक्ति पत्र का सत्यापन करने के उपरान्त पाया कि वह फर्जी है। जिस पर आयुक्त ने कहा धनराशि देकर नौकरी पाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा दोनों अपराधिक कृत्य में सलिप्त है। उन्होने आगामी जनसुनवाई में दोनो पक्षों को तलब किया।

जनसुनवाई में धीरज सिंह ने नेगी ने दुकान से अतिक्रमण हटाने, शकीला बेगम पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद का समाधान कराने, बीना आर्या निवासी भीमताल ने मृतक आश्रित कोटे से नगर पालिका भीमताल में नौकरी दिलाने तथा सुखविन्द कौर ने भूमि विक्रय से रोक हटाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन