बद्रीनाथ हाइवे पर आर्मी जवानों से भरी बस पलटी

चमोली। उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे रोजाना कहर बनकर टूट रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग इन हादसो का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर आ रही है चमोली जिले से जहां पर सैनिको को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी जिसके चलते कई जवनो को चोटे आई हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं देखते ही देखते सड़क पर अन्य वाहनों के साथ ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गोपेश्वर के ज्योर्तिमठ से सेना के जवानों को राजधानी देहरादून के रायवाला लेकर जा रही हिमगिरी कंपनी की बस आज बुधवार को सोनला के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसके कारण सेना के नौ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

जैसी ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने चोटिल सैनिकों को 108 व प्राइवेट वाहनों के जरिए कर्णप्रयाग जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर उनका उपचार चल रहा है जबकि अन्य जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताते चले हादसे के दौरान बस में 31 जवान सवार थे। वो तो गनीमत रही की बस सड़क पर पलटी यदि खाई की तरफ पलटती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Related Posts

गढ़वाल में यहां फिर बादल फटने से मची तबाही, कई घर दुकानें मलवे में हुई तब्दील

चमोली। उत्तराखंड के गढ़वाल में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसी ही घटना चमोली जिले के थराली क्षेत्र से सामने आई है। जहां कल देर रात…

चमोली की मानसी नेगी ने जर्मनी में जीता पदक

चमोली। 16 से 27 जुलाई 2025 तक राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में 100 से अधिक देशों के लगभग 8,500 छात्र-एथलीट 18 खेलों में पदक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण