नैनीताल दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़ का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, कुमाऊं विश्वविद्यालय व शेरवुड स्कूल के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

हल्द्वानी। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे तो हल्द्वानी में उनका शानदार स्वागत हुआ। आर्मी हेलीपैड पर खुद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह स्वागत के लिए मौजूद रहे। उनके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और मेहमाननवाजी की परंपरा से रूबरू कराया।

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए हल्द्वानी में माहौल पूरी तरह से तैयार किया गया था। लोकसभा सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, वन और पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा और स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन समेत कई अफसर वहां मौजूद रहे।

जगदीप धनखड़ इस दौरे में शेरवुड स्कूल में होने वाले कार्यक्रम और कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक की सभी तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण