हल्द्वानी में तेज बारिश के चलते नहर में बही कार, एक बच्चे समेत चार की मौत

हल्द्वानी। बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।

शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि “स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं।”

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहर भर में तैनात हैं और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन