नैनीताल। कल दिनांक 01.06.2025 को प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल जनपद के 5 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर सम्बन्धित पदोन्नति पद के बैच लगाकर शुभकामनायें दी गई।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी भी मौजूद रहे और शुभकामनाएं दी गईं।
नैनीताल जनपद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकों का विवरण इस प्रकार है:–
- विजय मेहता
- नीरज भाकुनी
- प्रकाश सिंह मेहरा
- रजत सिंह कसाना
- गणेश सिंह





