जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में चलाया गया सत्यापन अभियान

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी में प्रवर्तन एवं सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से अवैध रूप से चल रहे तीन-पहिया वाहनों और शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई।

अभियान में 80 से अधिक तीन-पहिया वाहनों की जांच करके मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 चालान काटे गए और 6 ऑटो रिक्शा जब्त किए गए। सड़क विक्रेताओं की जांच में बिना निगम पंजीकरण वाले 15 फड़ ठेला लगाने को हटाया गया एवं सामग्री जब्त की गई और नगर निगम अधिनियम के तहत 17 चालान काटे गए।

अभियान के तहत टीम ने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण की भी जगह-जगह जांच की। नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में की गई जांच में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण की पहचान की और तुरंत उसे हटाया। बाहरी व्यक्तियों की पहचान व दस्तावेज सत्यापित किए गए और दुकानों पर अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम अब सभी फड़ ठेला व्यवसायियों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापित करने हेतु सघन अभियान चलाएगा।

इस अभियान में एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ गुरुदेव सिंह समेत नगर निगम एवं परिवहन विभाग की टीम उपस्थित रहीं।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण