2 अलग-अलग चैन स्नेचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

हल्द्वानी। दिनांक 18 अप्रैल 2025 तथा 20 अप्रैल 2025 को थाना हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत चौकी टीपी नगर एवं चौकी मंडी क्षेत्र में 2 अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से पेंडेंट झपट कर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना हल्द्वानी में दिनॉक- 24.04.2025 को 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इन घटनाओं को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास और रुद्रपुर, गदरपुर, लालकुआं, पंतनगर क्षेत्र में स्थित लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों से पूछताछ की गई।

सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 27 अप्रैल 2025 को टांडा बैरियर से चैन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं में संलिप्त 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया। साथ ही घटना में लूट का माल बरामद किये जाने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था।

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम बाईक का नम्बर निकालकर कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अकेली महिला व बुर्जुर्गो को तारगेट कर चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद रामपुर में एक ज्वैलर्स को बेचकर अर्जित धनराशि को आपस में बॉट लेते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. फिरोज गांधी पुत्र नन्द राम निवासी पदमपुर थाना मिलक, जनपद रामपुर (पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त)

2. मुन्ना उर्फ चुना पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर सिविल लाईन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर

3. उमेश रस्तोगी पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर

बरामदगी-

● लूटे गए सोने के 02 पेंडेंट

● पल्सर बाईक काले रंग की यूपी-22के8487

पुलिस टीम-

1- राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी2- उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मण्डी3- उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली हल्द्वानी4- का0 ललित मेहरा 5- का0 अरुण राठौर 6- का0 अनिल टम्टा

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

एसएसपी नैनीताल का संदेश-

जनपद नैनीताल पुलिस महिलाओं के विरुद्ध घटित किसी भी अपराध को कतई सहन नहीं करेगी। अपराधियों को हर हाल में चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन