रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार

रामनगर। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

संक्षिप्त विवरण/कार्यवाही- रामनगर के पीरुमदारा में स्थित पीपलसाना गांव में उप प्रधान जसवंत सिंह द्वारा अपने खेत में अफीम की अवैध खेती किए जाने की गोपनीय सूचना स्थानीय माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई।

पुलिस द्वारा इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के किए मामले की तहकीकात की गई तथा जिला प्रशासन के प्राधिकारियों के माध्यम से उसकी भूमि की पैमाईश कराकर अभियुक्त का उक्त भूमि में स्वामित्व होना ज्ञात हुआ और उसके द्वारा अवैध अफीम की खेती करना पाया गया।

जिस क्रम में दि0 09.4.25 को डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी ANTF, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व मे ANTF, SOG व थाना पुलिस टीम द्वारा सक्षम न्यायालय से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सर्च वारंट लेकर उप प्रधान के ठिकानों में दबिश दी गई तथा उप प्रधान द्वारा अफीम की अवैध खेती करने की गतिविधि में संलिप्त होना पाया गया।

पुलिस द्वारा अभि0 जसवंत सिंह पुत्र भजन सिंह नि0- पीपलसाना हल्दूआ थाना- रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 55 वर्ष को उसके खेत से अफीम के पौधो की अवैध खेती करने पर गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 102/25 धारा-8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-

  • उ0नि0 मोहन सिंह सौन प्रभारी।
  • ए0एन0टी0एफ0 नैनी0।
  • उ0नि0संजीत राठौड़ प्रभारी एस0ओ0जी0।
  • उ0नि0 जोगा सिंह।
  • उ0नि0 सुरभि राणा।
  • उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली हल्द्वानी।
  • उ0नि0 दिनेश जोशी कोतवाली हल्द्वानी।
  • हे0कानि0 ललित श्रीवास्त एस0ओ0जी0।
  • कानि0 चन्दन नेगी एस0ओ0जी0।
  • का0 संतोष कुमार एस0ओ0जी0।
  • कानि0 राजेन्द्र जोशी ए0एन0टी0एफ0।
  • का0 मनमोहन सिंह ए0एन0टी0एफ0।
  • हे0का0 अनिल चौधरी।
  • हे0का0 सुरजीत सिंह।
  • हे0का0 बृजमोहन बहुगुणा।
  • कानि0 महबूब आलम,
  • कानि0 210 धर्मेन्द्र सिंह।
  • कानि0 132 सीपी विजेन्द्र गौतम।
  • कानि0 836 संजय सिह।
  • IRB का0 हरीश मेहरा।
  • APC IRB गोविन्द कुमार।
  • IRB का0बृजेश कुमार।
  • IRB का0हरि किशन।
  • IRB का0पुष्पेन्द्र सिंह।
  • IRB हे0का0 सुरेन्द्र रावत।
  • IRB का0 बलदेव आर्या।
  • IRB का0 मनोज कुमार।
  • IRB का0 योगेन्द्र सिंह।
  • IRB का0 हेतराज सिंह।
  • IRB का0 विपिन कुमार।

Related Posts

रामनगर के खताड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज रामनगर के खताड़ी में एक दर्जन से अधिक फुटकर और डिस्ट्रीब्यूटर के फल मिठाई, खजला, सेवई,…

सीओ रामनगर ने किया कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

रामनगर। सीओ रामनगर सुमित पांडे द्वारा दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, वरिष्ठ उ0नि0 महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश