भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने 10 गिल्टे लकड़ी के किए बरामद

लालकुआं। चोरगलिया इलाके के नयागांव कटान में एक भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के 10 गिल्टे बरामद किए। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो वन विभाग के ही कर्मचारी और अधिकारी फंस गए। कार्यकर्ता ने पोल खोली कि डिप्टी रेंजर और वन रक्षक उसके यहां सागौन की यह कटी हुई लकड़ी रख गए थे। प्रारंभिक जांच में सत्यता नजर आने पर डीएफओ ने एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया।चोरगलिया निवासी प्रकाश चंद्र बेलवाल ने पास के ही नयागांव कटान में अपना बगीचा बना रखा है। वहां मजदूर ही रहते हैं। भाजपा से जुड़े प्रकाश चंद्र एक किसान सेवा सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं। मंगलवार शाम वह अपने बगीचे में मौजूद थे। तभी जौलासाल रेंजर सुनील शर्मा और नंधौर रेंजर भूपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची। मौके पर जाकर तलाशी अभियान चलाया तो सागौन के 10 गिल्टे ढके हुए मिल गए। देखने से लगा कि यह लकड़ी पांच महीने पहले काटी गई है। लकड़ी बरामद होने पर वन विभाग ने आरोपी प्रकाश चंद्र के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल का कहना है कि प्रकाश चंद्र पार्टी ने केवल पार्टी सदस्यता ले रखी है। कोई जिम्मेदारी नहीं है, न ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वहीं प्रकाश चंद्र ने तो पार्टी से किसी तरह का वास्ता न होने की बात कह दी।इधर वन प्रभाग हल्द्वानी के डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है कि जिस व्यक्ति के स्थान से लकड़ी मिली है, उसके खिलाफ वन अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। वन रक्षक को निलंबित कर दिया गया है और डिप्टी रेंजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चस्तर पर लिखा जा रहा है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। आरोपी विभाग का हो या बाहर का, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 7 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण