कुमाऊं कमिश्नर रावत ने गौलापार स्थित स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

हल्द्वानी। आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गौलापार स्थित मिनी या अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। आगामी खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं जिसके लिए कुमाऊं कमिश्नर रावत ने खेल प्रतियोगिता संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। स्टेडियम का कार्य आरडब्लूडी द्वारा किया जाना है जिसके लिए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।जनवरी 2025 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे हल्द्वानी के मिनी और अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में करीब 8 खेलो का आयोजन होंगे, जिसमें मुख्य रूप से फुटबाल,तैराकी,ट्रायथलॉन, बैडमिंटन समेत अन्य खेल होंगे, महिला फुटबॉल मैच हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया।राष्ट्रीय खेलों की चल रही तैयारियों के कामकाज को बेहद बारीकी से देखा जिसमें इंडोर गेम्स के अंदर लगने वाली लाइटिंग और स्विमिंग पुल में हीटिंग का काम रह गया है जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए है अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फुटबॉल का ग्राउंड बनकर तैयार है स्टैंड की पेंटिंग का काम चल रहा है मिनी स्टेडियम में घास लगाने का काम चल रहा है जो जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा होगा।अन्य काम फिनिशिंग की ओर है जिसे दिन रात काम करके पूरा करने को उनके द्वारा बोला गया है, वहीं बॉलीबॉल ग्राउंड का काम अभी अधूरा है जिसमें आरडब्लूडी द्वारा किया जाना है ऐसे में संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है और ग्राउंड को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण